जेपीएससी की पूर्व सचिव भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार
एलिस ऊषा रानी सिंह को मंगलवार की रात हजारी बाग जिले से गिरफ्तार किया गया। वह कई महीने से फरार थीं।
सूत्रों के मुताबिक ऊषा रानी के पास विदेशी नस्ल के पांच कुत्ते हैं जिनकी कीमत एक लाख से छह लाख रुपए है। इन कुत्तों के रखरखाव और भोजन पर वह लगभग 1.75 लाख रुपए प्रतिमाह खर्च कर देती हैं।
जेपीएससी परीक्षा के माध्यम से 2007-08 में 172 प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किए गए थे। नियुक्तियों कथित अनियमितताओं की जांच के लिए सतर्कता आयोग ने पिछले साल आदेश दिया था।
सतर्कता विभाग ने इस वर्ष की शुरुआत में अपने प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा है कि 38 उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल थे उनकी नियुक्ति अवैध तरीके से हुई थी। उपरोक्त अधिकारियों को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications