ओबामा ने इंडोनेशिया की सबसे बड़ी मस्जिद का दौरा किया
'इस्तिकलाल' नाम की इस सफेद रंग की मस्जिद में सीमेंट से विशाल गुंबद बनाया गया है। ओबामा यहां प्रार्थना के दौरान उपयोग किए जाने वाले विशाल नगाड़े और प्रार्थना कक्ष को देखने पहुंचे।
ओबामा और उनकी पत्नी ने सिर पर सोने की माला और काली झालरों से सजी स्कार्फ पहनी। मस्जिद के इमाम हाजी मुस्तफा अली याकूब ने इस दौरान उनका मार्गदर्शन किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि अली याकूब ने उन्हें बताया कि क्षमता के मामले में दक्षिण पूर्व एशिया की यह सबसे बड़ी मस्जिद एक गिरजाघर के करीब स्थित है।
उन्होंने कहा कि इमाम ने उन्हें बताया कि गिरजाघर में जगह की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने के कारण क्रिसमस के अवसर गिरजाघर आने वाले श्रद्वालुओं को मस्जिद की पार्किं ग में गाड़ियां खड़ी करने की सुविधा दी जाती है। ओबामा ने कहा कि यह इंडोनेशिया में विभिन्न धर्मो के बीच सहयोग का एक बेहतरीन उदाहरण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications