मिग-27 दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित
नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-27 बुधवार को राजस्थान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का चालक सुरक्षित है।
भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया, "विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। यह जोधपुर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक सकुशल बाहर निकल आया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications