बांग्लादेश की मंत्री उत्तर-पूर्व की यात्रा पर
त्रिपुरा के वित्त मंत्री बादल चौधरी और उद्योग तथा वाणिज्य मंत्री जितेंद्र चौधरी ने राजधानी अगरतला से दो किलोमीटर दूर अखौरा भारत-बांग्लादेश चेक प्वाइंट पर मोनी का स्वागत किया।
मोनी के साथ उनके पति तौफीक नवाज, 30 सदस्यीय व्यापारिक प्रतिनिधि मंडल और वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल आया है।
मोनी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक सरकार से मिलेंगीं। इसके अलावा वह एक भारतीय उद्योग परिसंघ की ओर से आयेाजित कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगी।
त्रिपुरा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोनी की इस दो दिवसीय यात्रा में सीमा पार व्यापार बढ़ाने के उपायों और सीमा पर कारोबार के लिए ढांचागत विकास पर बात किया जाएगा।
पिछले मार्च में भारत और बांग्लादेश ने एक करार पर हस्ताक्षर किया था, जिसके तहत भारत को बांग्लादेश सीमा से होकर त्रिपुरा और अन्य उत्तर पूर्वी राज्यों तक माल ले जाने की सुविधा मिली थी।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की इस साल शुरू में नई दिल्ली यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ। इसके तहत भारत दक्षिणी त्रिपुरा में फेनी नदी पर एक पुल बनाएगा, जिससे होकर चटगांव बंदरगाह तक माल ले जाया जा सकता है, जहां से यह उत्तर पूर्वी राज्यों तक ले जाया जाएगा।
गुरवार को मोनी दक्षिण त्रिपुरा के चोटखोला में भारत-बांग्लादेश मैत्री उड़ान मेमोरियल की आधारशिला रखेंगी। इसे 1971 में बांग्लादेश के मुक्ति संघर्ष में शहीद हुए भारतीय सैनिकों और बांग्लादेशी मुक्ति संघर्ष के कार्यकर्ताओं की याद में बनाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications