संघ को बदनाम करने से बाज आए कांग्रेस : भागवत
लखनऊ स्थित बाल विद्या मंदिर परिसर में आयोजित धरने की कमान संभालने वाले भागवत ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिबंधित संगठन 'स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इडिया' (सिमी) से संघ की तुलना और अजमेर धमाके में संघ के प्रचारक इंद्रेश कुमार का नाम घसीटकर कांग्रेस संघ को बदनाम करने का सुनियोजित षडयंत्र कर रही है।
संघ पर लगे आरोपों को झ्झूठा करार देते हुए भागवत ने कहा, "हम ऐसे आरोपों को कतई स्वीकार नहीं करेंगे। कांग्रेस भगवा आतंकवाद के नाम पर संघ को बदनाम करने से बाज आए नहीं तो संघ जनता के बीच जाएगा और जरूरत पड़ी तो अपना स्वाभिमान बचाने के लिए अदालत में लड़ाई लड़ेगा। "
संघ प्रमुख ने कहा कि उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस की सत्ता डोलती है तो वह संघ को निशाना बनाने का षडयंत्र रचती है और आपातकाल के समय भी संघ को बदनाम करने की ऐसी साजिश की गई थी। संघ के इस धरने में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और विश्व हिंदू परिषद(विहिप) के भी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications