कराची में गोलीबारी में 12 मरे
इस्लामाबाद, 10 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची शहर में मंगलवार के बाद से अब तक गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं और 10 घायल हो गए हैं।
समाचार चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक सरकारी अधिकारियों ने कहा कि कराची मंडी, केमारी, गुलिस्तान-ए-जौहर और बल्दिया इलाकों से कुछ लाशें बरामद की गई हैं जिन पर प्रताड़ित किए जाने के निशान मिले हैं। अधिकारियों ने कहा कि कम से कम दो लोगों का अपहरण किया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फय्याज लेघारी ने कहा कि मंगलवार रात को मुजाहिस कॉलोनी में दो प्रतिद्वंदी समूहों में झगड़ा होने से हिंसा फैल गई।
उन्होंने कहा प्रभावित इलाकों में पुलिस बल बढ़ाया गया है, हालांकि इन हत्याओं का कोई राजनीतिक कारण नहीं है।
कराची में राजनीतिक शक्ति हथियाने के लिए मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) और आवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के बीच संघर्ष के कारण होने वाली हिंसा में अब तक 2,000 लोगों की मौत हो चुकी है।
पाकिस्तान के इस सबसे बड़े शहर में अपहरण की घटनाओं की संख्या भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications