पृथ्वीराज का पूरा सहयोग करेगी राकांपा : पवार
पवार ने बुधवार को दिल्ली में संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, "पृथ्वीराज का चयन अच्छा है। वह महाराष्ट्र को नए सिरे से खड़ा करेंगे। उन्हें राकांपा का पूरा सहयोग मिलेगा।"
कांग्रेस आलाकमान ने बुधवार को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में पृथ्वीराज के नाम पर मुहर लगाई। आदर्श सोसायटी से जुड़े घोटाले के चलते अशोक चव्हाण ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications