कश्मीर में बाजार में गोलीबारी, 2 जवान शहीद
पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने पाट्टन कस्बे के व्यस्त बाजार में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)के दल पर हमला कर दिया।
एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों ने काफी नजदीक से गोलियां चलाने के बाद वहां से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर लोग अपने बचाव के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के तुरंत बाद बाजार बंद हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications