भारत, बांग्लादेश के बीच सीमा विवाद प्रमुख मुद्दा : राजनयिक
करीम बांग्लादेश की विदेश मंत्री दीपू मोनी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान बुधवार को उनके साथ अगरतला में थे। विदेश मंत्री इस यात्रा में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के साथ व्यापार को बढ़ाने के उपायों पर बात करेंगी।
उन्होंने कहा कि 6.5 किलोमीटर विवादित सीमा के अलावा कई स्थानों का सीमांकन नहीं हुआ है।
भारत के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, मेघालय, मिजोरम, असम और त्रिपुरा की 4,095 किलोमीटर लंबी सीमा बांग्लादेश के साथ जुड़ी हुई है।
उन्होंने बताया कि दोनों देशों का एक संयुक्त कार्यदल नई दिल्ली में इस सीमा विवाद को सुलझाने के लिए काम कर रहा है।
दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार की बातचीत में हो रही प्रगति के बारे में उन्होंने कहा कि संयुक्त कार्यदल ने 26 नाकों और कस्टम स्टेशनों में से 14 की पहचान आपसी व्यापार बढ़ाने के लिए की है।
इन स्टेशनों पर ढांचागत संरचनाओं का विकास किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications