हाथियों ने ग्रामीणों को बेघर बनाया
वन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "मंगलवार सुबह से करीब 60 लोगों ने स्कूल में शरण ली है।" रायपुर से 400 किलोमीटर दूर कोरवापारा जिले में हाथियों ने सोमवार को मकानों पर हमला किया था।
हाल के बरसों में छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में मानव और हाथियों के बीच मुठभेड़ों की घटनाएं बढ़ गई हैं। सरकार को हाथियों के हमलों में मारे जाने वाले लोगों को हर साल लाखों रुपये हर्जाना देना पड़ता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications