भाजपा ने की राजा को हटाने की मांग
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, "ये कांग्रेस से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले हैं। हमारी मांग है कि इनकी जांच जेपीसी से कराई जाए क्योंकि इनमें कई बड़े नेता शामिल हैं।"
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित होने के बाद जावड़ेकर ने कहा कि इन मामलों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने का कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने कहा, "सीबीआई क्या है? सीबीआई अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। यह एक राजनीति हथियार बन चुकी है और इसीलिए हम जेपीसी के गठन की मांग कर रहे हैं।"
यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा राजा का बहिष्कार करती रहेगी, तो प्रवक्ता ने कहा, "मेरा मानना है कि जनता, मीडिया और हमारी ओर से भी दबाव इतना ज्यादा है कि राजा अब लोकसभा में ज्यादा दिनों तक उत्तर नहीं दे पाएंगे। उन्हें जाना ही पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications