दोनों सदनों की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित (लीड-1)
लोकसभा की कार्यवाही आरम्भ होते ही 2जी स्पेक्ट्रम मामले में आरोपों से घिरे केंद्रीय संचार मंत्री ए. राजा को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर हंगामा नहीं थमा जिस वजह से कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी गई।
लोकसभा जैसी स्थिति राज्यसभा में भी थी। यहां भ्रष्टाचार को लेकर हंगामे की वजह से कार्यवाही पहले 12 बजे तक स्थगित की गई थी। कार्यवाही पुन: आरम्भ होने पर हंगामा नहीं थमा और उपसभापति के. रहमान खान ने कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications