नक्सली हमलों में 841 लोग मारे गए
नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि नक्सलियों के हमलों में इस वर्ष 31 अक्टूबर तक 841 लोग मारे गए, इनमें 264 सुरक्षाकर्मी हैं।
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा में माकन ने बताया कि नक्सलियों के हमलों में पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक नागरिकों की जानें गई हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं।
उन्होंने बताया, "नक्सल प्रभावित इलाकों में मारे गए सुरक्षाकर्मियों के परिवार को सरकार तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देती है, जबकि नक्सली हमलों में मारे गए नागरिकों के परिवार को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications