ओबामा यात्रा : 'महिला नेताओं की बदौलत प्रगति कर रहा भारत'
नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोमवार को कहा कि भारत में कई ताकतवर महिला नेता हैं और इसी वजह से यह देश बेहतर कर रहा है, प्रगति कर रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पत्नी मिशेल के साथ सोमवार शाम राष्ट्रपति भवन पहुंचे और वहां अपनी भारतीय समकक्ष प्रतिभा पाटील से मिले। पाटील के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने महिला नेताओं की बात कही। लगभग आधे घंटे की बातचीत के बाद ओबामा दंपति को खूबसूरत मुगल गार्डन ले जाया गया। गार्डन में इस मौके पर रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई थी।
दोनों राष्ट्राध्यक्षों की मुलाकात राष्ट्रपति भवन के मॉर्निग रूम में हुई। चमकीले पीले रंग से रंगे इस कक्ष में अजंता शैली के चित्र लगे हुए थे और इसे भारतीय राष्ट्रपति ने स्वयं सजाया था।
उत्तरी भाग के स्वागत कक्षों में मॉर्निग रूम का चयन इसलिए किया गया, क्योंकि यह आमतौर पर राष्ट्रप्रमुखों के लिए आरक्षित रहता है।
लगभग आधे घंटे की बातचीत के बाद ओबामा दंपति को खूबसूरत मुगल गार्डन ले जाया गया। गार्डन में इस मौके पर रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई थी। मुगल गार्डन की सैर के बाद मेहमान दंपति का सांस्कृतिक रूप से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समूचे राष्ट्रपति भवन को सजाया गया था। मुख्य प्रवेशद्वार जलते हुए दीयों से सजा था तथा राष्ट्रपति के मुख्य हिस्से फूलों एवं रंगोली से सजे थे।
बराक ओबामा और मिशेल ओबामा ने राष्ट्रपति भवन में अनानास का हलवा, अचारी फिश टिक्का, चिकेन शामी कबाब और पालक पापड़ी चाट जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया। भोज की मेजबानी राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने की।
यहां के मुगल गार्डन के लॉन में टिमटिमाते दीयों और चमकती रोशनी के बीच ओबामा दंपति को स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों से लेकर पाटील के पसंदीदा मीठे पकवान भी परोसे गए।
सूत्रों ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन को दीयों, चमकती रोशनी एवं रंग-बरंगी रंगोलियों से सजाया गया था।
ओबामा मंगलवार की सुबह इंडोनेशिया रवाना होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications