म्यांमार में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं : ओबामा
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक ओबामा ने म्यांमार में सत्तारूढ़ सैन्य शासकों को वहां जेलों में बंद सभी राजनीतिक कैदियों को तत्काल और बिना शर्त छोड़े जाने का आह्वान किया।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुसीलो बामबांग युद्धोयोनो के साथ बैठक के बाद ओबामा ने कहा कि दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के लिए म्यांमार कठिन चुनौतियों में से एक है।
इंडोनेशिया और म्यांमार क्षेत्रीय दस देशों के संगठन आसियान के सदस्य हैं।
ओबामा ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, "म्यांमार में पिछले सप्ताह हुए चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं थे। हम म्यांमार को लोकतांत्रिक सुधारों और मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रेरित करने के अपने प्रयास जारी रखेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications