पेंच राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों का जन्म
उद्यान के चिकित्सक डा. अखिलेश मिश्रा ने बताया है कि लगभग एक माह पूर्व पांच शावकों का अलीकट्टा रेंज में जन्म हुआ है। मां और पांचों शावक स्वस्थ हैं। इन सभी पर उद्यान प्रबंधन द्वारा विशेष नजर रखी जा रही है।
वहीं सूत्रों का कहना है कि जिस इलाके में मादा बाघ ने शावकों को जन्म दिया है, उस इलाके में आवाजाही बंद कर दी गई है। उद्यान प्रबंधन की कोशिश मादा बाघ व शावकों को सुरक्षित रखना है। यह सभी घूमते कम नजर आ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications