सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए तिवारी

यही नहीं उत्तराखण्ड के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ मंच पर लंबे समय तक बैठकर तिवारी ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचाते हुए सबको चौंका दिया।

मुख्यमंत्री निशंक ने तिवारी का सम्मान करते हुए अपने भाषण में कहा कि तिवारी जी ने एक लंबी पारी खेली है, उनके पास विकास का दृष्टिकोण है। मुझे खुशी है कि तिवारी जी हमारे बीच हैं।

तिवारी उत्तराखण्ड के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ मंच पर नजर आए। मंच पर नजर आने वाले वह एकमात्र कांग्रेसी नेता थे। हालांकि कार्यक्रम में दो तीन कांग्रेसी विधायक भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि तिवारी अपने करीबी सहयोगियों की मदद से मंच पर गए और समारोह खत्म होने तक बैठे रहे। उन्हें वहां देखकर लोगों को आश्चर्य तो हुआ लेकिन यह सरकारी कार्यक्रम था। वैसे राजनीतिक विरोधों के कारण कांग्रेस नेता आम तौर पर भाजपा सरकार की ओर से राज्य में आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होने से बचते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+