सारा का परिवार अभी नहीं चाहता शादी
शादी के पक्ष में नहीं है, क्योंकि हाल ही में सारा की दादी का इंतकाल हुआ है।
बताया गया है कि सारा की दादी का अभी हाल में इंतकाल हुआ है लिहाजा यह शादी नहीं होना चाहिए, ऐसा इसलिए क्योंकि मुस्लिम रिवाजों के मुताबिक किसी की मौत के बाद 40 दिन तक परिवार में कोई उत्सव नहीं होता है। अभी पूरा परिवार मातम में है।
भोपाल से सारा की शादी में शामिल होने परिवार का कोई सदस्य नहीं जा रहा है। सारा के पिता परवेज खान का कहना है कि मातम की अवधि में यह शादी नहीं होना चाहिए। इस स्थिति से बिग बॉस के आयोजकों को अवगत करा दिया गया है, मगर कोई उनकी नहीं सुन रहा है।
परवेज कहते हैं कि अली की कोई पहचान नहीं है वह तो सारा का सहारा लेकर अपनी शोहरत बढाना चाहता है, वहीं कार्यक्रम आयोजक सारा तक उसकी दादी के इंतकाल की खबर नहीं पहुंचा रहे हैं।
वहीं सारा की मां सीमा खान कहती हैं कि अली मर्चेट व सारा की सगाई हो चुकी है। सगाई के समय तय हुआ था कि शादी तीन साल बाद होगी, मगर उन्हें अचानक खबर मिली है कि सारा और अली की बिग बॉस में शादी होने वाली है। वे चाहती हैं कि अभी शादी नहीं होनी चाहिए।
सारा की मां का कहना है कि अली की मां का फोन उनके पास आया था कि अली और सारा की शादी होने वाली है और वे इसके लिए तैयार हैं। सीमा ने जब विरोध जताया तो उन्होंने कहा कि शादी बिग बॉस करा रहे हैं, वे कुछ नहीं कर सकतीं।
सारा की तीन छोटी बहनें भी हैं और वे चाहती हैं कि सारा की शादी न हो। एंजिल कहती है कि उसने सगाई के समय सारा को मेहंदी लगाई थी और शादी में भी यही करना चाहती थी। बिग बॉस में उसकी शादी हो रही है और वह उसमें शामिल नहीं हो रही है, इसका उसे अफसोस है।
सारा की दादी के इंतकाल और मातमी समय चलने की बात सामने आने पर हर तरफ कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या दादी के इंतकाल की जानकारी मिलने पर भी सारा शादी करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications