उत्तराखण्ड में भरे जाएंगे 21 हजार रिक्त पद
निशंक ने कहा कि पिछले दस वर्षो में राज्य की विकास दर लगातार बढ़ी है। विकास दर के क्रम में प्रदेश का स्थान देशभर के राज्यों में तीसरे पायदान पर है। उन्होंने कहा कि राज्य ने तेजी से 9़ 5 फीसदी की विकास दर हासिल कर ली है। यह सब उत्तराखण्ड की अथक परिश्रमी लोगों के सहयोग से संभव हो पाया है। उन्होंने राज्यवासियों से आह्वान किया कि वे विजन 2020 के मद्देनजर सूबे के विकास हेतु समग्र नीति बनाने में अपना अमूल्य सहयोग दें।
राज्य गठन के आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उन्होंने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का पिटारा खोला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 हजार खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि तृतीय वर्ग के पदों में युवाओं को मौका प्रदान किया जाएगा और इसके लिए उम्मीदवारों को रोजगार एक्सचेंज में पंजीयन कराना जरूरी होगा।
गौरतलब है कि प्रदेश में 21 हजार पद खाली हैं। जिनमें से 12 हजार तृतीय वर्ग के पद हैं, 4 हजार शिक्षक, 490 अनुदेशक और 4 हजार पद पुलिस विभाग में भरे जाने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications