मुख्यमंत्री सचिवालय से कूदकर जान दी (लीड-1)
राजधानी के हजरतगंज इलाके में स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय (एनेक्सी) में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत अनिल कुमार श्रीवास्तव (40) की कूदने के बाद मौके पर ही मौत हो गई।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल के अनुसार इस संबंध में सचिवालय के ड्यूटी प्रभारी ने अपने बयान में कहा कि अनिल मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से अनिल के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा की गई है।
लखनऊ के जिलाधिकारी अनिल कुमार सागर ने संवाददाताओं से कहा कि आत्महत्या के पीछे कोई बीमारी या आर्थिक कारण या कुछ अन्य..इसकी गहन जांच की जरूरत है। मृतक के परिजनों और करीबियों से पूछताछ के बाद ही सही तथ्य सामने आ पाएंगे।
हजरतगंज थाना प्रभारी के.एन. मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि अनिल मुख्य सचिव कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। पुलिस जांच कर रही है कि अनिल ने यह कदम क्यों उठाया।
उधर सचिवालय के कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा उसके कुछ बकाया भुगतान में देरी किए जाने के कारण वह यह कदम उठाने को मजबूर हुआ। पुलिस के मुताबिक अनिल मूल रूप से बलिया का रहने वाला था और शहर के आशियाना इलाके में अकेले रहता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications