चीन ने चांद की तस्वीरें जारी कीं

चाइना डेली के अनुसार चीनी प्रधानमंत्री बेन जियाबाओ ने सोमवार को ये तस्वीरें जारी कीं। ये तस्वीरें चांद के साइनस इरिडियम या इंद्रघनुषी खाई से संबंधित हैं। चीन ने इसी जगह पर 2013 में अंतरिक्ष यान उतारने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हालांकि यान का ठीक इसी जगह पर उतरना निश्चित नहीं है। यह कई प्रस्तावित जगहों में से एक है।

चीन के लूनर एक्स्प्लोरेशन सेंटर के निदेशक झांग जियाहाओ ने तस्वीरों की ओर इशारा करते हुए चांग ई 2 अभियान को सफल बताया।

इन तस्वीरों में से एक आठ किलोमीटर चौड़े और 15.9 किलोमीटर लंबे इंद्रघनुषी खाई की तस्वीर भी है, जिसे 28 अक्टूबर को चांद से 18.7 किलोमीटर की ऊंचाई से लिया गया है।

इस तस्वीर में समतल सतह पर कुछ पत्थरों और क्रेटरों के बीच 2 किलोमीटर व्यास वाला एक गड्ढा दिखाई पड़ रहा है।

यह खाई चांद पर अरबों साल पहले बना था और यह चांद के सबसे सुंदर दिखाई पड़ने वाले जगहों में से एक है।

इस परियोजना के एक अन्य वैज्ञानिक ने बताया कि हालांकि इस खाई के अलावा कुछ अन्य जगह भी हैं जहां चांद पर भेजा गया मानव रहित विमान के उतरने की संभावना है। उन्होंने कहा कि कोई निश्चित स्थान तय नहीं किया गया है।

चांग ई 2 अभियान को 1 अक्टूबर को छोड़ा गया था, जो आठ दिनों में चांद के ऑर्बिट में पहुंचा। पहले यह चांद से 100 किलोमीटर की दूरी पर चांद की परिक्रमा करता रहा। उसके बाद यह नीचे उतर कर चांद से 15 किलोमीटर ऊपर चांद के ऑर्बिट में आ गया। यहां से यह चांद की तस्वीरें खींच रहा है। फोटो खींचने का काम समाप्त कर यह फिर सौ किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंच जाएगा।

चांग ई 2 के बाद चांग ई 3 के प्रक्षेपण का कार्यक्रम है जो चांद की सतह पर उतरेगा और 2013 में वहां की तस्वीरें भेजेगा।

चांग ई 2 की तस्वीरें चांग ई 1 की तुलना में काफी साफ हैं। पहले के 120 किलोमीटर के रिजॉल्यूशन की तुलना में चांग ई 2 का रिजॉल्यूशन 1.3 मीटर है। इसके कारण 4 मीटर व्यास वाले गड्ढे और 3 मीटर व्यास वाले पत्थरों के आकार का लगभग सही अनुमान लगाया जा सकता है।

अधिकारी ने कहा कि चांग ई 2 अगले पांच महीनों तक तस्वीरें खींच कर भेजता रहेगा।

चीन ने तीन चरणों में चांद की खोज का कार्यक्रम बनाया है। चांग ई 2 और चांग ई 3 दूसरे चरण के कार्यक्रम हैं, जिसमें चांद की सतह पर मानव रहित यान उतारने का लक्ष्य है।

तीसरे चरण में चांद की सतह पर से 2017 तक पत्थरों के नमूने लाने की कोशिश की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+