सुपर 30 के संचालक को शिक्षा पुरस्कार
शिक्षा विभाग के सचिव अंजनी सिंह ने मंगलवार को बताया कि कुमार आनंद को राज्य में शिक्षा के योगदान के लिए इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार राज्यपाल देवानंद कुंवर द्वारा दिया जाएगा जिसमें दो लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया जाता है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सुपर 30 को न्यूजवीक पत्रिका ने दुनिया के अनूठे संस्थान के रूप में बताया था जबकि एक अन्य प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम ने सुपर 30 को एशिया का सवरेत्तम स्कूल कहा था।
गौरतलब है कि सुपर 30 गरीब बच्चों को नि:शुल्क आईआईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार करता है। पिछले चार वर्षो से इस संस्थान के सभी छात्रों का चयन आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में होता रहा है। वर्ष 2002 से प्रारंभ सुपर 30 पहले रामानुजम स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स के नाम से जाना जाता था।
आनंद 'इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंट्स' (आईसीए) संस्थान के निमंत्रण पर आबूधाबी में तथा अटलांटा, सॉनडियोगो सहित विभिन्न स्थानों पर मैथेमेट्किल एसोसिएशन ऑफ अमेरिका द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में व्याख्यान भी दे चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications