'भारत को सी-17 विमानों के लिए चुकाना पड़ सकता है ज्यादा रकम'
बोइंग की सैन्य विमान शाखा के अध्यक्ष क्रिस चैडविक ने 5.8 अरब डॉलर के सौदे के लिए कांग्रेस द्वारा दी गई मंजूरी का उल्लेख करते हुए मंगलवार को पत्रकारों से कहा, "4.1 अरब डॉलर का आंकड़ा समर्थन योग्य नहीं है।"
विदेशी सैन्य विक्रय (एफएमएस) के अंतर्गत किए जाने वाले इस सौदे के लिए कांग्रेस की मंजूरी के दौरान चैडविक ने कहा यह पूर्ण विमान की कीमत है। सैद्वांतिक रूप से इसकी लागत कम हो सकती है लेकिन यह कीमत इसकी क्षमता के अनुरूप है।
चैडविक ने कहा, "बातचीत सरकार से सरकार के बीच होनी है ऐसे में वे तय करेंगे कि क्षमता के नजरिए से उन्हें क्या निर्णय करना चाहिए।"
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के चार दिवसीय भारत दौरे के दौरान हुए 10-15 अरब डॉलर के सौदों में सी-17 की खरीद का सौदा सबसे बड़ा सौदा है।
इस सौदे के जरिए अमेरिका के सभी 44 प्रदेशों में 20,000 रोजगार पैदा होने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications