भारत को अमेरिकी समर्थन के बाद पाकिस्तान ने जताया विरोध (लीड 1)

पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा कि भारत की विस्तारवादी नीति सुरक्षा परिषद के चार्टर से मेल नहीं खाती है। उधर पाक अधिकृत कश्मीर के नेताओं ने भी भारत विरोधी सुर के साथ सुर मिलाया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को बयान दिया कि पाकिस्तान ने अमेरिकी रुख का संज्ञान इसलिए लिया क्योंकि वह सैद्धांतिक आधार पर सुरक्षा परिषद में विस्तार का पक्षधर रहा है।

उसने भारत पर विस्तारवादी होने का आरोप लगाया है और कहा कि यह सुरक्षा परिषद के चार्टर से मेल नहीं खाता है।

उसने अमेरिका को नसीहत दी कि अमेरिका को इस क्षेत्र में शक्ति की राजनीति नहीं कर नैतिकता की राजनीति करनी चाहिए।

पाकिस्तान ने कहा है कि भारत को अमेरिका की ओर से समर्थन देने के बाद सुरक्षा परिषद की सुधार की प्रक्रिया जटिल हो जाएगी।

ओबामा ने सोमवार को भारत यात्रा के दौरान सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की भारतीय दावेदारी का समर्थन किया। उधर पाकिस्तान लगातार यह कहकर विरोध करता रहा है कि इससे क्षेत्र में शक्ति संतुलन गड़बड़ा जाएगा।

ओबामा ने सोमवार को भारतीय संसद के संयुक्त अधिवेश को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में न्याय और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका ताकतवर, भरोसेमंद और न्यायोचित सुरक्षा परिषद चाहता है और इसलिए आने वाले समय में सुरक्षा परिषद में सुधार चाहते हैं, जिसमें भारत का दर्जा स्थायी सदस्य का हो।

उधर पाक अधिकृत कश्मीर के नेताओं ने ओबामा के समर्थन को अप्रत्याशित बताया और कहा कि इससे कश्मीर समस्या के समाधान की प्रक्रिया को धक्का लगा है।

पाक अधिकृत कश्मीर के प्रधानमंत्री सरदार अतीक अहमद खान ने कहा कि ओबामा की भारत यात्रा कश्मीर मसले कोई रणनीतिक समाधान ढूंढे बिना समाप्त नहीं होना चाहिए।

दुनिया टीवी ने उनके हवाले से कहा कि सिर्फ व्यापार बढ़ाने के लिए कश्मीर मसले को किनारे नहीं किया जा सकता है।

जमाते इस्लामी प्रमुख अब्दुल रशीद तुरबई ने कहा कि अमेरिका को भारत को स्थायी सदस्यता के साथ कश्मीर मसले के समाधान की शर्त लगानी चाहिए।

उधर कश्मीर का राग छेड़ते हुए पाकिस्तानी सुरक्षा विश्लेषक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) असलम घुम्मान ने कहा कि स्थायी सदस्यता से भारत को वीटो पावर मिल जाएगा, जिससे वह कश्मीर मसला का हल कभी नहीं होने देगा।

राजनीतिक विश्लेषक हसन अस्कारी रिजवी ने कहा कि अमेरिकी समर्थन को लेकर आश्चर्य नहीं करना चाहिए क्योंकि भारत के साथ उसके राजनीतिक और व्यावसायिक हित जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपनी विदेश नीति पर फिर से विचार करना चाहिए और इस क्षेत्र में इस देश के महत्व का ध्यान रखा जाना चाहिए।

भारत यात्रा के पहले दिन ओबामा के पाकिस्तान के नाम का उल्लेख नहीं करने के कारण पाकिस्तान के नेता बहुत खुश थे, लेकिन सोमवार को संसद में संबोधन के बाद उनकी खुशियां गायब हो गईं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+