कश्मीर में है पाकिस्तान की भूमिका : उमर
जम्मू में एक कार्यक्रम के मौके पर उमर संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि उमर ने कहा था कि जम्मू और कश्मीर का भारत में विलय नहीं हुआ था, बल्कि एक समझौते के तहत वह भारत से जुड़ा था। उमर को अपने इस रुख के कारण तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
उमर ने हालांकि ओबामा की भारत यात्रा के प्रति संतोष जताया है।
मुख्यमंत्री ने हालांकि पाकिस्तान की आंतरिक हालत के प्रति चिंता जाहिर की लेकिन इस मामले में अधिक नहीं कहा। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि पाकिस्तान कश्मीर में क्या भूमिका निभा रहा है। लेकिन आगे उन्होंने कुछ नहीं कहा।
भारत पाकिस्तान पर जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाता रहा है और अधिकारियों का कहना है कि उसके पास इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं। पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला इसे बार-बार कहते रहे हैं।
इस साल अगस्त में अब्दुल्ला ने कहा था कि हमारा पड़ोसी हमारी समस्या का फायदा उठा रहा है। पहले तो उसने बंदूक, बम के साथ शुरुआत की। फिर उसने कश्मीरी पंडितों को यहां से भगाने की कोशिश की। लेकिन वह कश्मीर पर कब्जा नहीं कर पाया.. उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications