टाटा टाइटेनियम रिफाइनरी के लिए आंध्र में जमीन की पेशकश
टाटा संस के अध्यक्ष रतन टाटा को दिए एक पत्र में मुख्यमंत्री के. रोसैया ने उन्हें स्टील, ऑटोमोबाइल, केमिकल, पेट्रोलियम और चमड़ा क्षेत्र में भी निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है।
रोसैया ने पत्र में लिखा है कि रिफाइनरी के लिए विशाखापट्टनम या विजयनगरम या श्रीकाकुलम में जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें काफी खुशी होगी।
रतन टाटा से मुलाकात के दौरान रोसैया ने कहा कि टाटा पूरे आंध्र प्रदेश में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में कहीं भी निवेश कर सकते हैं।
रोसैया ने अपने पत्र में लिखा है कि चूंकि टाटा की स्टील परियोजना को उड़ीसा में देरी का सामना करना पड़ रहा है, इसे देखते हुए वे अनंतपुर या कडापा में उन्हें जमीन उपलब्ध करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य ने उनसे पहले ही विशाखापट्टनम और काकीनाड़ा में पेट्रोलियम और केमिकल में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है।
रोसैया और रतन टाटा सिरकोस्की-92 हेलीकॉप्टर के केबिन के उद्घाटन के मौके पर टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड में हिस्सा ले रहे थे।
टाटा ने घोषणा की कि उड्डयन क्षेत्र में उनके कारोबार के लिए वे हैदराबाद को अपना केंद्र बनाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications