भारत और अमेरिका के बीच होगा आर्थिक समझौता

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के एक कार्यक्रम में शर्मा ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति की सफल भारत यात्रा के बाद अब दोनों देशों को व्यापार और निवेश में व्यापक स्तर पर बात शुरू करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका व्यापार और निवेश में सहयोग के लिए करार (एमओयू) पर पहले ही हस्ताक्षर कर चुका है।

उन्होंने कहा कि सहयोग के ढांचे संबंधी समझौते पर मार्च में हस्ताक्षर हो चुका है, मैंने सुझाव रखा है कि इसके आधार पर ही वार्ता को आगे बढ़ाया जाए।

उन्होंने कहा कि अगर हम मजबूती से कदम उठाएं तो भारत और अमेरिका के बीच ऐसी साझेदारी की शुरूआत होगी, जिससे वैश्विक तानेबाने में महत्वपूर्ण बदलाव लाया जा सकता है।

उन्होंने हालांकि स्वीकार किया कि यह इतना आसान नहीं है, और इसके लिए दोनों पक्षों को विस्तार से बात करनी होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+