इंडोनेशिया में ओबामा ने कहा, 'आपा कबर' (लीड-1)
घरेलू व्यस्तताओं के चलते ओबामा ने इस साल दो बार इंडोनेशिया की यात्रा रद्द की थी। ओबामा के यहां पहुंचने पर इंडोनेशिया के मंत्रियों ने उन्हें बधाई दी और राष्ट्रपति सुशीलो बाम्बांग युधियोनो के साथ उनकी वार्ता हुई।
ओबामा ने राष्ट्रपति पैलेस में कहा, "यहां आना बहुत खुशी का क्षण है, आप सभी को देखना बहुत आश्चर्यजनक है।"
उन्होंने पत्रकारों से उनकी भाषा में कहा 'आपा कबर' यानी आप कैसे हैं।
उच्च सुरक्षा के बीच पूर्वी जकार्ता के हालिम पर्देनाकुसुमा वायुसैनिक हवाई अड्डे पर ओबामा का विमान उतरा। हवाई अड्डे पर ओबामा का स्वागत इंडोनेशिया के विदेश मंत्री मार्टी नेटेलगावा ने किया।
नेटेलगावा ने कहा कि ओबामा के इस दौरे से अमेरिका और इंडोनेशिया के बीच आपसी संबंधों के नए दौर की शुरूआत होगी।
उन्होंने कहा, "अमेरिका बराबरी के साझेदार के रूप में इंडोनेशिया के साथ सहयोग बढ़ाना चाहता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications