टाटा डोकोमो ने 3जी प्लान जारी किया
मोबाइल फोन उपभोक्ताओं के लिए कम्पनी ने 500 रुपये से 2,000 रुपये की कीमत के वॉयस मिनट और डाटा उपयोग के छोटी स्क्रीन के प्लान उतारे हैं।
वहीं 3जी सेवाओं के जरिए लैपटॉप, टैबलेट और कम्प्यूटर पर इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए कम्पनी ने बड़ी स्क्रीन का 2,000 रुपये का 15 जीबी डाटा उपयोग और 21.1 एमबीपीएस गति वाला प्लान उतारा है।
टाटा टेलीसर्विसेज के मोबाइल व्यापार शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक गुलाटी ने कहा, "छोटी स्क्रीन और बड़ी स्क्रीन दो तरह की कीमत निर्धारण प्रणाली से उपभोक्ताओं को अपनी आवश्यकता के अनुरूप विकल्प चुनने में मदद मिलेगी। इससे ज्यादा बिल आने की आशंका नहीं रहेगी।"
उन्होंने कहा, "इन दरों के प्लान से उपभोक्ताओं को पूरी आजादी मिलेगी और बिल को लेकर उनकी चिंताएं दूर होंगी।"
कम्पनी ने दीवाली के मौके पर देश के नौ सर्किलों कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश (पश्चिम) में 3जी सेवाएं शुरू कीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications