रोसैया ने नायडू को ललकारा
तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रोसैया ने कहा, "यदि आपके पास साहस है तो आपको इसी शाम इस बात की न्यायिक जांच की चुनौती स्वीकार कर लेनी चाहिए कि हमने जब राजनीति में प्रवेश किया था, तब हमारे पास क्या सम्पत्ति थी, और आज हमारे पास क्या सम्पत्ति है। फिर स्पष्ट हो जाने दीजिए कि भ्रष्ट कौन है, किसने कितनी सम्पत्ति बनाई और किसने राज्य को लूटा।"
एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए रोसैया ने पूर्व मुख्यमंत्री नायडू पर विभिन्न मुद्दों को लेकर करारा वार किया।
नायडू की इस टिप्पणी पर कि रोसैया को मुख्यमंत्री बनने के बाद खजाना मिल गया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के इतिहास में नायडू एक मात्र ऐसे नेता रहे हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री बनने के लिए एक मुख्यमंत्री की हत्या की।
रौसेया ने सवाल किया, "क्या आपने विधायकों को अगवा कर और उन्हें एक होटल में बंद कर अपने ससुर (एन.टी.रामाराव) की हत्या नहीं की। जब वह विधायकों से वापस आने का आग्रह करने के लिए होटल पहुंचे थे तो क्या आपने उन पर चप्पल नहीं फेंका था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications