विकास के लिये मजबूत प्रजातांत्रिक व्यवस्था जरूरी : अल्वा

अल्वा ने कहा कि दस वर्षो में कई अच्छे कार्य हुए हैं राज्य में अच्छी सड़कें बनी हैं। शिक्षा में सुधार हुआ है। स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार की कोशिशें जारी हैं। बहुत सारे उद्योग भी लगे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षो से राज्य की विकास दर लगातार बढ़ रही है जो इस समय 9.5 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद राज्य के विकास के लिये एक समग्र नीति बनाने की जरूरत है। अल्वा ने कहा कि राज्य में पर्यटन, शिक्षा, जड़ी-बूटी आदि को विकसित करने की आवश्यकता है। जिसके लिए भी आप सब की सहभागिता चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि हमारा प्रदेश कला और संस्कृति से सम्पन्न है। आपदा जैसी ताकतें इनको समाप्त नहीं कर सकती है। इनका विकास करने तथा इन्हें दुनिया के सामने रखने हेतु राज्य में एक सांस्कृतिक केन्द्र बनाया जा रहा है। इसका शिलान्यास भी इस अवसर पर किया जा रहा है।

बहादुरी के लिए पुलिस की तारीफ करते हुए अल्वा ने कहा कि बहादुर जवानों के लिए कोई भी चुनौती असंभव नहीं है। आप की सेवाएं राज्य और आम जनता के लिये अमूल्य है। मैं इस अवसर पर राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर प्रशस्ति पाने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देती हूं। मुझे आशा है कि इन योग्य पुलिस अधिकारियों की उपलब्धियां अन्य लोगों को भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही उन्होंने राज्य में नए विधानसभा भवन के निर्माण की बात कही। उन्होंने कहा कि इसकी काफी आवश्यकता है जिसे एक साल में पूरा कर लिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+