उप्र में आरोपी की पीट-पीटकर हत्या
घटना जिले के बादलपुर थाना क्षेत्र के देनुआ गांव की है, जहां सोमवार देर रात हिस्ट्रीशीटर दूधनाथ यादव को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला जबकि उसका साथी मंगल गंभीर रूप से घायल हो गया।
दूधनाथ पर हत्या के प्रयास, अपहरण और वसूली के 10 से ज्यादा मामले दर्ज थे। स्थानीय थाना प्रभारी श्रीकृष्ण कुमार ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि ग्रामीणों ने दूथनाथ और मंगल को पकड़कर डंडों, लाठियों और सरिया से इतना पीटा कि दूधनाथ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल मंगल का वाराणसी के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
पुलिस ने घटना के संबंध में 20 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुमार ने बताया कि जिन्होंने कानून अपने हाथ में लेकर अपराधी को मार डाला उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications