छठ पूजा के दिन अवकाश घोषित करने की मांग
भाजपा दिल्ली इकाई के प्रमुख विजेंद्र गुप्ता ने कहा, "सरकार को छठ पूजा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करनी चाहिए। यदि ऐसा संभव नहीं तो यहां इस त्योहार को मनाने वाले लोगों की संख्या के मद्देनजर सीमित अवकाश होना चाहिए। दिल्ली में करीब 50 लाख लोग छठ पूजा करते हैं।"
उन्होंने सरकार से छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। गुप्ता ने कहा, "घाटों पर बिजली, पानी, परिवहन और स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।"
भाजपा ने यमुना के घाटों की सफाई और पार्किं ग की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की।
उल्लेखनीय है कि 12 एवं 13 नवंबर को पड़ने वाला छठ पूजा बिहार और उत्तरी उत्तर प्रदेश का प्रमुख त्योहार है। इस दिन ऊर्जा और जीवन के देवता भगवान सूर्य की उपासना की जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications