बिहार चुनाव : छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण रहा मतदान (लीड-3)

मतदान के पांचवें चरण में जिन 35 सीटों पर मतदान हुआ उनमें पटना जिले की चार, भोजपुर जिले की सात, जहानाबाद जिले की तीन, अरवल और शेखपुरा की दो-दो, गया और नवादा की पांच-पांच तथा नालंदा की सात सीटें शामिल हैं। सबसे अधिक 21 प्रत्याशी अरवल और गया (शहरी) विधानसभा क्षेत्र से हैं, जबकि सबसे कम आठ प्रत्याशी शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाग्य आजमा रहे हैं।

इस चरण में कुल 81,26,072 मतदाता 44 महिलाओं समेत 490 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में बंद कर दिया। मतदाताओं के लिए 9,143 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

पांचवें चरण के मतदान में 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसकी हालांकि, अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

उधर, कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान के बहिष्कार की भी सूचना मिली है। इस दौरान मतदान में गड़बड़ी फैलाने के आरोप में 269 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 101 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें सबसे ज्यादा 76 लोग नालंदा से और 73 लोग पटना में गिरफ्तार किए गए। इस दौरान चार देसी पिस्तौल भी बरामद हुए।

पटना जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र में सड़क में लगाए गए एक बारूदी सुरंग को पुलिस ने असफल कर दिया। पुलिस को आशंका है कि बारूदी सुरंग पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया था।

राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि के मुताबिक एक-दो छोटी घटनाओं को छोड़ कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि नक्सलियों ने चुनाव का बहिष्कार किया था।

सुरक्षा की दृष्टि से 35 में से 14 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से तीन बजे तक, जबकि तीन विधानसभा क्षेत्रों हिलसा, बेलागंज और वजीरगंज में चार बजे तक मतदान हुआ। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से पांच बजे तक मतदान हुआ।

पांचवें चरण के चुनाव में जिन दिग्गजों के भाग्य का फैसला होना है, उनमें मंत्री हरिनारायण सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, जीतन राम मांझी, प्रेम कुमार, जद (यु) के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार, श्याम रजक, प्रदेश महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष सुनीला देवी प्रमुख हैं।

नीलमणि ने मंगलवार को बताया कि गड़बड़ी की आशंकाओं को देखते हुए झारखंड और उत्तर प्रदेश की सीमाओं को सील कर दिया गया था। नक्सल प्रभावित क्षत्रों के मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और अन्य मतदान केंद्रों पर सशस्त्र बल के जवान तैनात रहे। उन्होंने कहा कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के विशेष कमांडो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ हवाई गश्त से मतदान केंद्रों की निगरानी करते रहे।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा की 243 सीटों के लिए अब तक पांच चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। छठे और अंतिम चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवंबर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+