आदर्श सोसायटी: एंटनी ने दिया सीबीआई जांच का आदेश (लीड-1)
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कर ने आईएएनएस को बताया, "इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया गया है। सीबीआई जल्द ही इस मामले की जांच शुरू कर देगी।"
आदर्श सोसायटी की 31 मंजिली इमारत कारिगल के शहीदों के परिजनों के लिए मुम्बई के कोलाबा इलाके में बनाई गई थी। इस इमारत में चव्हाण के कुछ रिश्तेदारों सहित कई रसूखदारों के नाम भी फ्लैट आवंटित किए गए।
इस कथित घोटाले में सेना के कुछ अधिकारियों के भी नाम आए। इस वजह से सेना प्रमुख जनरल वी. के. सिंह को यह कहना पड़ा कि इस मामले ने सेना को शर्मसार किया है।
इस मामले के प्रकाश में आते ही रक्षा मंत्रालय ने इसे गम्भीरता से लिया। एक अधिकारी ने बताया कि इस सोसायटी में सेना के कुछ मौजूदा और सेवानिवृत्त अधिकारियों की भूमिका को गम्भीरता से लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications