राज्यपाल ने चव्हाण का इस्तीफा मंजूर किया (लीड-2)
नई दिल्ली/मुम्बई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के राज्यपाल के. एस. शंकरनारायणन ने मंगलवार को मुम्बई की आदर्श सोसायटी से जुड़े घोटाले के आरोपों से घिरे मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और अगली व्यवस्था तक उनसे पद पर बने रहने के लिए कहा।
इससे पहले कांग्रेस आलाकमान ने अशोक चव्हाण का इस्तीफा मंजूर कर लिया। पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने आईएएनएस को बताया, "इस मामले की जांच हो रही है लेकिन चव्हाण के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है। उनसे कहा गया है कि वह अपना इस्तीफा महाराष्ट्र के राज्यपाल शंकरनारायणन को सौंप दे।"
कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया, "चव्हाण ने पिछले दिनों दिल्ली में पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात के दौरान अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। अब उसे स्वीकार कर लिया गया है।"
मुम्बई की आदर्श सोसायटी की 31 मंजिली इमारत कारिगल के शहीदों के परिजनों के लिए बनाई गई थी। इस इमारत में चव्हाण के कुछ रिश्तेदारों के नाम भी फ्लैट आवंटित किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications