कांग्रेस आलाकमान ने चव्हाण का इस्तीफा मंजूर किया (लीड-1)
पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने आईएएनएस को बताया, "इस मामले की जांच हो रही है लेकिन चव्हाण के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है। उनसे कहा गया है कि वह अपना इस्तीफा महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायणन को सौंप दे।"
मुम्बई की आदर्श सोसायटी की 31 मंजिली इमारत कारिगल के शहीदों के परिजनों के लिए बनाई गई थी। इस इमारत में चव्हाण के कुछ रिश्तेदारों के नाम भी फ्लैट आवंटित किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications