बिहार चुनाव : हथियारों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
पटना, 9 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के पालीगंज विधानसभा क्षेत्र के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र से मंगलवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को चार देसी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि मतदान के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को हथियार आपूर्ति करने जा रहा था जिससे मतदान में गड़बड़ी पैदा की जा सके। पुलिस ने तत्काल छापा मारकर इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक पुलिस गिरतार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
उल्लेखनीय है कि राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों के पालीगंज समेत राज्य के 35 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण के तहत मंगलवार को मतदान चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications