ओबामा यात्रा: अमेरिकी राष्ट्रपति का भारत दौरा पूरा, जकार्ता रवाना (लीड-1)

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत में अपने चार दिनों के आधिकारिक प्रवास के बाद मंगलवार सुबह इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के लिए रवाना हो गए।

ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल को विदा करने के लिए हवाई अड्डे पर मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, विदेश सचिव निरुपमा राव और वाशिंगटन में भारतीय राजदूत मीरा शंकर मौजूद थीं। अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान एयरफोर्स वन ने सुबह लगभग नौ बजे उड़ान भरी।

अपने 10 दिनों के एशिया दौरे के पहले पड़ाव के रूप में ओबामा शनिवार को भारत पहुंचे थे। वह इंडोनेशिया के अलावा दक्षिण कोरिया और जापान भी जाएंगे।

भारत के लिए ओबामा के इस दौरे की सबसे बड़ी कामयाबी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी सदस्यता के दावे को उनका समर्थन था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को भी कड़ा संदेश दिया और कहा कि मुम्बई हमले के गुनाहगारों को सजा मिलनी चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+