पाकिस्तान में 30 करोड़ के सामान जब्त
इस्लामाबाद, 9 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में सीमा शुल्क विभाग ने अक्टूबर महीने में 30 करोड़ रुपये के ऐसो समान जब्त किए जो तस्करी के जरिए लाए गए थे।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन के अनुसार सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक महीने में कुल 98 बार तस्करी से जुड़ी वस्तुओं को जब्त किया गया।
जब्त की गई वस्तुओं में 14.7 करोड़ रुपये के मादक द्रव्य, 1.85 करोड़ रुपये के डीजल, वाहन और कई अन्य कीमती सामान शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications