म्यांमार चुनावों में पारदर्शिता का अभाव : संयुक्त राष्ट्र
न्यूयार्क, 9 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि म्यांमार में रविवार को हुए संसदीय चुनावों में पारदर्शिता का अभाव था।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा कि म्यांमार की सैन्य सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वहां लोकतंत्र की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर सुलह और मानवाधिकारों का पूरा सम्मान किया जाएगा।
मून ने म्यांमार की जेल में बंद लोकतांत्रिक कार्यकर्ता आंग सान सू की सहित सभी राजनीतिक बंदियों को रिहा किए जाने का आह्वान किया ताकि वे म्यांमार की राजनीतिक प्रक्रिया में हिस्सा ले सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications