ओबामा यात्रा: अमेरिकी राष्ट्रपति इंडोनेशिया रवाना
नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत का आधिकारिक दौरा पूरा करने के बाद मंगलवार सुबह इंडोनेशिया के लिए रवाना हो गए।
ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल को विदा करने के लिए हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और विदेश सचिव निरुपमा राव मौजूद थीं। अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान एयरफोर्स वन ने सुबह लगभग नौ बजे उड़ान भरी।
अपने 10 दिनों के एशिया दौरे के पहले पड़ाव के रूप में ओबामा शनिवार को भारत पहुंचे थे। वह इंडोनेशिया के अलावा दक्षिण कोरिया और जापान भी जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications