बिहार चुनाव : पांचवें चरण के लिए मतदान आरंभ

पटना, 9 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के 35 विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हो गया।

मतदान के इस पाचवें चरण में जो 35 सीटें हैं उनमें पटना जिले की चार, भोजपुर जिले की सात, जहानाबाद जिले की तीन, अरवल और षेखपुरा की दो-दो, गया और नवादा की पांच-पांच तथा नालंदा की सात सीटों शामिल हैं। सबसे अधिक 21 प्रत्याशी अरवल और गया (शहर) विधानसभा क्षेत्र में हैं तो सबसे कम आठ प्रत्याशी शाहपुर विधानसभा क्षेत्र भाग्य आजमा रहे हैं।

इस चरण में कुल 81,26,072 मतदाता 44 महिलाओं समेत 490 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग करने के लिए 9,143 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि चार चरणों में अब तक विधानसभा की 182 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। राज्य के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर तथा एक, नौ और 20 नवंबर को मतदान की तिथि घोषित की गई है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवंबर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+