अवैध खनन में रेड्डी बंधु संलिप्त नहीं : येदियुरप्पा

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया, "ऐसा मैंने इसलिए कहा, क्योंकि हमारी पार्टी के सदस्य भी अवैध खनन में शामिल हैं। रेड्डी बंधु इस अवैध कारोबार में शामिल नहीं हैं।"

यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर मंडया में एक आम सभा को संबोधित करते हुए येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि राज्य में सभी राजनीतिक दलों के सदस्य अवैध खनन में संलिप्त हैं।

उन्होंने राज्य में अवैध खनन पर रोक लगाने में असफल होने पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, "इस अवैध खनन में हमारी पार्टी के लोग भी शामिल हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "खनिजों से समृद्ध बेल्लारी, चित्रदुर्गा और तुमकूर जिलों में अवैध खनन की जा रही है। मेरी सरकार ने लौह अयस्क के निर्यात पर रोक लगाया है। इससे परेशान होकर कुछ लोगों ने मेरी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की।"

अवैध खनन में रेड्डी बंधुओं की संलिप्तता से इंकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी पार्टी के कुछ लोग भी इस अवैध खनन में शामिल हैं।"

येदियुरप्पा ने मंगलवार को अवैध खनन में शामिल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं के नाम उजागर करने से इंकार कर दिया।

उल्लेखनीय है कि उत्तरी कर्नाटक के बेल्लारी में रेड्डी भाइयों, पर्यटन मंत्री जी. जनार्दन और राजस्व मंत्री जी. करूणाकर को लौह अयस्क के बड़े खनिक के रूप में जाना जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+