18 बच्चे, फिर भी है और बच्चों की ख्वाहिश
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक अमेरिका के टेनीसी के गिल व केली बेट्स और बच्चों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
गिल कहते हैं कि यदि ईश्वर की कृपा रही तो वे और बच्चों को जन्म देंगे। उनका कहना है कि बच्चे तो भगवान का आशीर्वाद होते हैं और उन्हें यह आशीर्वाद बार-बार मिला है।
केली कहती हैं, "हम बच्चों से प्यार करते हैं और प्रत्येक बच्चे ने हमारे घर में खुशियां लाया है। सबसे ज्यादा उत्साहजनक समय वह होता है जब घर में एक नया बच्चा आता है।"
गिल के घर में पांच शयनकक्ष, आठ स्नानगृह, दो रसोइयां, एक विशाल जलपानगृह हैं। वह अपने घर को और विस्तृत कर रहे हैं।
केली के 16वें बच्चे को जन्म देने के बाद दो बार उनका गर्भपात भी हो गया था। गिल कहते हैं कि वह उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications