प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में नहीं उठा आउटसोर्सिग मुद्दा
आनंद शर्मा ने कहा, "हमने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के दौरान आउटसोर्सिग का मुद्दा नहीं उठाया।"
शर्मा ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा यहां आयोजित एक सम्मेलन के इतर मौके पर संवाददाताओं से कहा, "इन मामलों को मैंने वाशिंटन के लिए प्रस्थान करने से पहले तथा बाद में सितम्बर के प्रारम्भ में अमेरिका-इंडिया ट्रेड पॉलिसी फोरम में उठाया था।"
शर्मा ने कहा कि अमेरिका सरकार ने वीजा शुल्क वृद्धि और ओहियो द्वारा आउटसोर्सिग पर लगाए गए प्रतिबंध पर भारत की चिंताओं को माना है। शर्मा ने कहा, "मैं समझता हूं कि इन मुद्दों पर हमारी चिंताएं दर्ज कराई जा चुकी हैं और सराही जा चुकी हैं। हम अगले कदमों का इंतजार करेंगे।"
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री, गैरी लॉक ने भी कुछ इसी तरह की बात कही है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के दौरान मल्टी ब्रांड खुदरा में एफडीआई के मुद्दे को नहीं उठाया।
लॉक ने कहा कि अमेरिका ने व्यापार व निवेश सम्बंधी अवरोधों को हटाने का भारत से आग्रह किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications