ईरान पर हमले की योजना तैयार करने का आदेश दिया था : बुश

लंदन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले की एक योजना तैयार करने का आदेश पेंटागन को दिया था। इस बात का खुलासा बुश ने अपने संस्मरणों की पुस्तक में किया है।

'डेली टेलीग्राफ' ने मुताबिक बुश ने 497 पृष्ठों वाले अपने संस्मरणों की पुस्तक 'डिसीजन पॉइंट' में इस बात का खुलासा किया है कि इजरायल के आग्रह पर उन्होंने सीरिया पर एक गुप्त हमले पर भी विचार किया था।

इस तरह के हमले इराक और अफगानिस्तान में ब्रिटिश और अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ प्रतिशोध सम्बंधी हमलों की लहर पैदा कर सकते थे और ज्यादा सम्भव था कि ईरान प्रतिक्रिया में पश्चिम को तेल की आपूर्ति रोक देता।

बुश ने ईरान के बारे में लिखा है, "मैंने पेंटागन को इस बात का अध्ययन करने का निर्देश दिया था कि हमले के लिए क्या कुछ आवश्यक होगा। कम से कम अस्थायी तौर पर ही सही, लेकिन इससे बम की घड़ी रुक जाएगी।"

बुश ने खुलासा किया है कि उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार इस प्रस्तावित हमले पर एकमत नहीं थे। कुछ कह रहे थे कि ईरान के मूल्यवान परमाणु केंद्र नष्ट करने से ईरानी विपक्ष को मदद मिलेगी, तो वहीं दूसरे इस बात को लेकर भयभीत थे कि इससे अमेरिका के खिलाफ ईरानी राष्ट्रवाद भड़क उठेगा।

रिपोर्ट में बुश ने कहा है कि उन्होंने टोनी ब्लेयर (पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री) के साथ हमले की योजना पर चर्चा की थी।

बुश ने मंगलवार को प्रकाशित हुई इस पुस्तक में यह खुलासा भी किया है कि उन्होंने इजरायल के आग्रह पर सीरिया में एक कथित परमाणु केंद्र पर हवाई हमले या फिर विशेष बलों के गुप्त हमले की योजना पर भी चर्चा की थी।

उन्होंने लिखा है, "हमने इस पर गंभीरता से विचार किया था, लेकिन सीआईए और सेना ने निष्कर्ष निकाला कि सीरिया में कोई दल भेजना और फिर उसे वहां से निकालना बहुत खतरनाक होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+