शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 80 अंक उछला (राउंडअप)
इससे पहले सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 0.47 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 20,851.91 पर खुला। बीते सोमवार को यह 20,852.38 पर बंद हुआ था। मंगलवार को सेंसेक्स ने अधिकतम 20,984.08 अंक और न्यूनतम 20,762.81 अंक के दायरे में कारोबार किया।
सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर (4.30 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (2.42 फीसदी), टीसीएस (2.25 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (2.04 फीसदी) और भारती एयरटेल (1.74 फीसदी) के शेयरों ने बढ़त बनाई।
सेंसेक्स में गिरने वाले प्रमुख शेयरों में रहे एसबीआई (4.40 फीसदी), मारुति सुजुकी (1.20 फीसदी), रिलायंस इंफ्रा (1.03 फीसदी), ओएनजीसी (0.84 फीसदी) और टाटा पावर (0.44 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 7.80 अंक बढ़कर 6281.00 पर खुला। निफ्टी सोमवार को 6273.20 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने अधिकतम 6,310.90 अंक और न्यूनतम 6,243.55 अंक के दायरे में कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में बढ़ोतरी का रुख देखा गया। मिडकैप 32.83 अंकों की बढ़त बनाकर 8,704.98 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप 94.47 अंकों की बढ़त बनाकर 11,148.22 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 13 में से 11 सेक्टरों में बढ़त का जबकि दो सेक्टरों में गिरावट का रुख दिखा। तेज खपत वाले उपभोक्ता उत्पाद (2.52 फीसदी), रियल्टी (1.48 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.11 फीसदी), सूचना-प्रौद्योगिकी (1.08 फीसदी) और धातु (0.79 फीसदी) में बढ़त का रुख दिखा। उधर सार्वजनिक उपक्रम (0.23 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.31 फीसदी) में गिरावट का रुख देखा गया।
बीएसई में कुल मिलाकर कारोबार का रुख सकारात्क रहा। कुल 1707 शेयरों में तेजी और 1222 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। कुल 157 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications