अमेरिकी राष्ट्रपति इंडोनेशिया पहुंचे
उच्च सुरक्षा के बीच पूर्वी जकार्ता के हालिम पर्देनाकुसुमा वायुसैनिक हवाई अड्डे पर ओबामा का विमान उतरा। हवाई अड्डे पर ओबामा का स्वागत इंडोनेशिया के विदेश मंत्री मार्टी नेटेलगावा ने किया।
इस दौरे के अंतर्गत ओबामा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुशीलो बाम्बांग युधियोनो से बातचीत करेंगे।
घरेलू व्यस्तताओं के चलते ओबामा ने इस साल दो बार इंडोनेशिया की यात्रा रद्द की थी।
नेटेलगावा ने कहा कि ओबामा के इस दौरे से अमेरिका और इंडोनेशिया के बीच आपसी संबंधों के नए दौर की शुरूआत होगी।
उन्होंने कहा, "अमेरिका बराबरी के साझेदार के रूप में इंडोनेशिया के साथ सहयोग बढ़ाना चाहता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications