अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट, सोने में रिकार्ड तेजी
निवेशक इस बात को लेकर हताश हैं कि आयरलैंड की वित्तीय स्थिति पर यूरोपीय संघ (ईयू) की समीक्षा रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। कुछ निवेशकों का मानना है कि पुर्तगाल और आयरलैंड जल्द ही ईयू से राहत की मांग करेंगे।
अर्थव्यवस्था में आई शिथिलता और वित्तीय घाटे को देखते हुए निवेशकों ने धातु में रुचि दिखाई, जिसके करण सोने का भाव न्यूयार्क के शेयर बाजार में अब तक की रिकार्ड ऊंचाई 1,400 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।
सोमवार को ब्लूचिप बाजार डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 37.24 अंक या 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 11,406.84 पर बंद हुआ। स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 500 सूचकांक 2.6 अंक या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 1,223.25 पर बंद हुआ। लेकिन नैसडैक कंपोजिट सूचकांक में 1.07 अंक या 0.04 फीसदी की मामूली तेजी दिखी और यह 2,580.05 पर बंद हुआ।
शुक्रवार को डाउ जोंस में सितंबर 2008 में लेहमैन ब्रदर्स के धारासाई होने के बाद सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। फेडरल रिजर्व के 600 अरब डॉलर के सरकारी बॉण्ड खरीदने की खबर के बाद बाजार में यह उछाल आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications